नोखा :- सीता राम चौधरी संवादाता
सरपंच ने खुद किया ग्राम पंचायत में सेनेटाइजर
आज ग्राम पंचायत कल्याण सर के गांव नब्बा सर और कल्याण सर में युवा *सरपंच विकास सारण* के द्वारा अपनी पंचायत को कोरोना वायरस के बचाव हेतू सेनेटाइजर करवाया । जिनमें युवा सतर्कता कमेटी के सदस्य एवं गांव के युवा साथी सामिल हुए जिनमें मुख्य रूप से सरपंच विकास सारण, ओमप्रकाश सारण,शिवराज, विकास पारीक,मनोज, अर्जुन डूडी,एवं अन्य युवा सामिल होकर सेनेट्राइज करवाने में मदद की। सरपंच साहब ने कोविड-19 से बचाव एवं लोगो को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर ' युवा सतर्कता कमेटी' का गठन किया है जिसमें 15 सदस्य है जो पंचायत में होने वाली हर गतिविधि पर निगरानी रखते हैं। इससे पहले यह युवा कमेटी ग्राम पंचायत में सरपंच विकास सारण की अध्यक्षता में मास्क वितरण का कार्य भी कर चुकी है । ग्रामवासियों ने जताया आभार और कहा कि गर्व है हमें ऐसे युवा सरपंच पर जो इस मुसीबत में जनता के साथ है और अपना कर्तव्य निभा रहे हैं ।
No comments:
Post a Comment