बीकानेर। बीकानेर पुलिस रेंज के चूरू जिले के सादुलपुर थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि विश्नोई ने अपने क्वार्टर में फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली है। हालांकि अभी कारणों का कोई पता नहीं चला है। आपको बता दें कि विश्नोई बीकानेर के अनेक थानों में बतौर थानाधिकारी अपनी सेवांए दे चुके है। उनकी मौत की खबर ने पुलिस महकमें में हाहाकार मचा दिया है।
बीकानेर सम्भाग के चूरू से दुःखद खबर
राजगढ़ थानाअधिकारी विष्णु विश्नोई ने की आत्महत्या
बेहद जबांज ऑफिसर थे विष्णु विश्नोई
😭😭😭😭😭
मैं अपने आप को कैसे माफ कर पाऊँगा, मैं केवल एक दिन लेट हो गया अन्यथा आज चुरू जिले राजगढ़ थानाधिकारी श्री विष्णुदत्त जी हमारे बीच होते...
केवल एक दिन पहले उन्होंने मुझे कहा था कि पुलिस की नौकरी छोड़ रहा हूँ क्योंकि उनको गन्दी राजनीति के भंवर में फँसाया जा रहा था...
पुलिस के अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध बता रहे थे...
मैं तुरन्त गम्भीर होकर अगर राजगढ़ चला जाता तो हम आज इस बड़ी क्षति से बच जाते...
देश का भारी नुकसान हो गया है साथियों...
मैं पुनः जिम्मेदारी से कहता हूँ कि श्री विष्णुदत्त की मौत, दिखने में आत्महत्या हो सकती है लेकिन यह आत्महत्या नहीं, सोच समझकर की गई हत्या है क्योंकि देश के इस कोहिनूर को नेताओं और अफसरों ने प्रताड़ित कर रखा था...
राजस्थान के लाखों पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से मेरा आग्रह है कि इस घटना की जाँच में चुरू SP और बीकानेर IG को दूर रखा जावे...
CBI से कम जाँच हुई तो हमारे सामने सच्चाई कभी नहीं आ पाएगी...
आपका अपना
एडवोकेट गोवर्धन सिंह
राजस्थान उच्च न्यायालय,
जयपुर

No comments:
Post a Comment