नोखा से सीता राम चौधरी की रिपोर्ट -
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा 13 जुलाई 2021 को आर ए एस -2018 का अंतिम परिणाम जारी किया । जिसमें नोखा तहसील के दूदावास के दिनेश सारण पुत्र चुन्नीलाल सारण ने सम्पूर्ण राजस्थान में 516 वीं रैंक प्राप्त की । निश्चित रूप से यह सफलता दिनेश सारण के अनथक प्रयास से मिली है , दिनेश का लक्ष्य हमेशा से ही प्रशासनिक अधिकारी बनना था ।
दिनेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता , दोस्तों , रिश्तेदारों और स्प्रिंग बोर्ड को दिया । दिनेश के पिताजी pwd में कार्यरत थे । दिनेश के दादी जी का प्यार और दुलार हमेशा ही दिनेश के हौसलों को बढ़ाता रहा । ग्राम पंचायत बिलनियासर और अपने ग्राम में दूदावास में खुशी का माहौल ।
No comments:
Post a Comment