बीकानेर जिले की सीमाएं सील,प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध - Gramin India News Nokha

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, April 16, 2020

बीकानेर जिले की सीमाएं सील,प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध

बीकानेर जिले की सीमाएं सील,प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध

सीता राम चौधरी आवाज इंडिया न्यूज़ नोखा
बीकानेर। कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन अब ओर सख्त हो गया है। जिसके तहत जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई है। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने आदेश निकालकर बीकानेर जिला क्षेत्र की सीमाओं में किसी भी माध्यम (वाहन/पैदल आदि) से आने वाले व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया निषेध रहेगा। विशेष परिस्थितियों में समक्ष अधिकारी द्वारा जारी अनुमति पत्र के माध्यम से जिले की सीमा में प्रवेश कर सकेगा। अन्य जिलों/राज्यों से अनुमति लेकर जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्ति आवश्यक रूप से जिला कंट्रोल रूम पर सूचित करेंगे। मेडिकल टीम को जांच में सहयोग करते हुए आइसोलेशन का पालन करेंगे। ऐसे व्यक्तियों की सूचना चैक पोस्ट पर भी संग्रहित की जावें तथा ये सूचना प्रतिदिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर को भिजवाई जाए। आदेश में बताया गया है कि इस आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपीडेमिक डीजीज एक्ट, 1957 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages